वीडियो न्यूज़ : 2 छात्राओं का बालिका सैनिक स्कूल में चयन : नीमकाथाना की यूरो स्कूल में दोनों छात्राओं का सम्मान, बीकानेर में है देश की पहली बालिका सैनिक स्कूल

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 02 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में खेतड़ी रोड पर स्थित यूरो स्कूल के 2 छात्राओं का सैनिक बालिका स्कूल में चयन होने पर गुरुवार को स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

संस्था निदेशक सुमन शेखावत ने बताया कि विद्यालय के 4 बच्चों ने सैनिक बालिका स्कूल की एग्जाम दी थी, जिनमें से 2 बच्चियों वेदिका और कनिका का चयन हुआ है। इस उपलक्ष पर आज स्कूल परिसर में दोनों बच्चियों का सम्मान किया गया ।

संस्था निदेशक सुमन शेखावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बच्चों से इन बच्चियों से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही दोनों बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

बता दे कि देश की पहली बालिका सैनिक स्कूल बीकानेर में स्थित है। जिसकी 80 सीटों के लिए देशभर में एग्जाम हुई थी। जिसमें यूरो स्कूल के 4 बच्चों ने एग्जाम दी थी। जिनमें 2 का चयन हुआ है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit