चूरू पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी : ई-मेल के जरिए मिली धमकी, 23 दिनों में तीसरी बार मिली धमकी, प्रशासन अलर्ट

फोटो  : फाइल फोटो 

चूरू , 02 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

चूरू के मुख्य डाकघर परिसर में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिली है पिछले 23 दिनों में यह तीसरी बार है जब पासपोर्ट सेवा केंद्र को ऐसी धमकी मिली है, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।

यह धमकी गुरुवार को एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर को भेजी गई।  ई-मेल में कथित तौर पर तमिलनाडु से जुड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों का जिक्र करते हुए धमकी दी गई थी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना एसआई फरमान खान के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र परिसर को खाली करवाया।

पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। एहतियात के तौर पर डाकघर में लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

वही घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit