वीडियो न्यूज़ : नगरपालिका के कचरा डंपिंग यार्ड में लगी आग : दमकल ने आग पर पाया काबू, नीमकाथाना नपा की लाखों की मशीन जलकर हुई खाक

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 02 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में गोडावास के नालों में स्थित नीमकाथाना नगरपालिका के कचरा डंपिंग यार्ड में गुरुवार को आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों क साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई।

आग इतनी भीषण थी कि यार्ड में खड़ी पालिका की कई मशीनें इसकी चपेट में आ गईं। शुरूआती जानकारी के अनुसार, कचरे से खाद बनाने वाली मशीनों सहित कुल तीन मशीनें प्रभावित हुईं। इनमें से लाखों रुपए की दो मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग से भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

दमकल के ड्राइवर सुमेर सिंह ने बताया कि टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit