जिला कलक्टर ने निरीक्षण किया : ग्राम पंचायत भापोर में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का किया निरिक्षण

फोटो  : फाइल फोटो 

बांसवाडा, 02 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को ग्राम पंचायत भापोर में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों, मूल निवास, जाति व अन्य प्रमाण पत्रों की पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए इन्हें प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की उपलब्धता की भी समीक्षा की एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 

निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा गांव में पुस्तकालय प्रारंभ करने, पंचायत चारदीवारी निर्माण कराने तथा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था हेतु जिला कलक्टर से निवेदन किया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार जसकिरण हुवोर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit