वीडियो न्यूज़ : विधायक मोदी ने किया विमोचन : नीमकाथाना में आयोजित होने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले 199वीं जयंती समारोह का पोस्टर विमोचन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 02 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के छावनी में  स्थित विधायक आवास पर विधायक सुरेश मोदी द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह का पोस्टर विमोचन किया गया। यह भव्य आयोजन 11 अप्रैल, शनिवार को ढोली ढूंगरी के पास, पाटन रोड, नीमकाथाना में आयोजित होगा।

 

इस अवसर पर विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की अलख जगाई। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर महापुरुष के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सुंदरमल सैनी, ताराचंद सैनी, मदनलाल सैनी, बनटेस वकील, कैलाश स्वामी, गोपाल सैनी एवं रामेश्वर सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit