राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर ली करवट : अचानक बदला मौसम, प्रदेश के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 03 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोप के चले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मरूस्थलीय और मध्य इलाकों में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया।

जैसलमेर, नागौर, कुचामन-डीडवाना और जालोर सहित कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। इस बदलाव ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दी है। वहीं, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

शुक्रवार सुबह जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में कुदरत का अलग ही रूप देखने को मिला। जिले के पिथोडाई गांव में सुबह 7:30 से 8:00 बजे के बीच करीब 15 मिनट तक जमकर ओले गिरे।

ओलावृष्टि इतनी अधिक थी कि खेतों और सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। इसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जैसलमेर शहर में भी रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बरसात हुई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit