दतिया विधायक की विधानसभा सदस्यता खत्म : कांग्रेस बोली - कोर्ट जायेंगे, पटवारी बोले - राजेंद्र भारती फिर से विधायक बनेंगे, हमें न्याय पर भरोसा है

फोटो  : फाइल फोटो 

भोपाल , 03 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

विधानसभा सचिवालय ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार देर रात करीब साढ़े दस बजे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा विधानसभा पहुंचे। इसके बाद सचिवालय खोलकर भारती की सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए यह कदम भाजपा के इशारे पर उठाया गया। यह नियमों के खिलाफ है। हम कोर्ट जाएंगे।

पीसीसी चीफ जितेंद्र(जीतू) पटवारी ने कहा कि देश में आम व्यक्ति बार-बार आवाज दे रहा है कि RSS और भाजपा ने लोकतंत्र के मूल भाव को समाप्त कर दिया है। भाजपा देश को राजतंत्र की तरफ धकेल रही हैकोर्ट ने निर्देश दिया, 60 दिन का समय दिया, कोर्ट की भावना थी कि 60 दिनों के भीतर वे(राजेंद्र भारती) न्याय के लिए आगे जा सकते हैं। ऐसे में रात को विधानसभा शुरू रखते हुए इस तरह का अलोकतांत्रिक कृत्य करना, ये पीएम मोदी का नया भारत हैहमें कोर्ट पर भरोसा है राजेंद्र भारती फिर से विधायक बनेंगे, हमें न्याय पर भरोसा है

60 दिन का समय :-

कोर्ट ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 60 दिन का समय अपील के लिए दिया है। अगर इस दौरान सीनियर कोर्ट से भारती को राहत नहीं मिलती है तो दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है। विधानसभा सचिवालय द्वारा दतिया की विधानसभा सीट खाली किए जाने का निर्णय चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भी भेजा गया है।

अब इस मामले में चुनाव आयोग तय करेगा कि अपील के समय खत्म होने के बाद एमपी में चुनाव कार्यक्रम घोषित करना है या उसके पहले ही चुनाव की तैयारी के निर्देश देने हैं। नियमानुसार सीट रिक्त होने के 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराए जाने का प्रावधान है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit