विधायक मील ने किया शिलान्यास : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के 4.49 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भवन का किया शिलान्यास

फोटो  : फाइल फोटो 

खंडेला , 03 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : महेंद्र सिंह खोखर 

उपखंड के कांवट में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के 4.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीनभवन का शिलान्यास खंडेला विधायक सुभाष मील ने किया।

यह भवन न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखेगा। विद्यालय के नए भवन के शिलान्यास से विद्यार्थियों में अपार उत्साह और खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह एवं ग्रामवासियों के द्वारा खंडेला विधायक सुभाष मील का सम्मान किया। कार्यक्रम में पहुँचने से पहले कांवट में भी जगह-जगह खंडेला विधायक का स्वागत सम्मान किया।व हीं नारंगी देवी की पुण्यस्मृति में बीपी जोशी ने स्कूल को फ्रीज देने की घोषणा की।

इस दौरान शिक्षा विभाग से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश सैनी, पीईईओ विनोद कुमार, प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, ब्लॉक विकास अधिकारी हरि सिंह खींचड़, समसा सहायक अभियंता सुरेश कुमार, कांवट मंडल अध्यक्ष गुलझारी सामोता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामवतार बड़सरा, महेंद्र सिंह खोखर, सुभाष, दीपेंद्र चौधरी, राकेश, सतपाल,पंस.सदस्य सौरभ वशिष्ठ, सतपाल, महेंद्र सिंह खोखर, दौलत राम सैनी, चिरंजी लाल तिवारी, अशोक शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, मुरारी लाल भार्गव, ईश्वर शर्मा, मधुसूदन पुजारी , गीगाराम कुमावत, प्रमोद चौध,री प्रभु नारायण हरितवाल, द्वारका प्रसाद सैनी, जितेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, फूलचंद मिठारवाल, शिवपाल सामोता, संतोष यादव , रामावतार, विनोद शर्मा , बाबूलाल मीणा, दयाराम यादव, सनी सेपट, महराम यादव, सागरमल, फूलचंद यादव, रामचंद्र सैनी और देशराज सहित अनेक सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit