फोटो : फाइल फोटो
सीकर/ नीमकाथाना, 03 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज सीकर जिला मुख्यालय समेत सहित कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ ग्रामीण इलाकों में आज शाम को हल्की बारिश हुई, इसके बाद दिनभर जिले के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई।
आज सुबह फतेहपुर, दातारामगढ़ सहित सीकर जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वही शाम को नीमकाथाना सहित खंडेला क्षेत्र में बारिश हुई । इन क्षेत्रो में शाम को बादलों की तेज गर्जना हुई और उसके बाद बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। हल्की बारिश के बाद ठंडी हवा चल रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 5 अप्रैल से मौसम में फिर बदलाव होगा। मौसम बदलने के साथ फिर से हल्की ठंड महसूस हो रही है। बारिश के बाद अब 1-2 दिन हवाओं में हल्की ठंड का एहसास रह सकता है।
मौसम विभाग का कल भी सीकर समेत आसपास के इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.4 दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर सीकर और शेखावाटी समेत उत्तर-पूर्वी हिस्सों में ज्यादा रहेगा। 5 अप्रैल तक तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस हल्की तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, हालांकि इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment