ओलावृष्टि के साथ बारिश के बाद लुढका तापमान : मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी, शेखावाटी में भी बारिश

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 04 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने और बदलते मौसम के पैटर्न के असर से प्रदेश में कई स्थानों पर हुई ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवा ने अधिकतम तापमान 8 डिग्री लुढ़का दिया। पिछले 13 दिन में यह दूसरी बार है जब पारे में इतनी गिरावट हुई है, इससे पहले 20 मार्च को भी ओलावृष्टि-बारिश से 8 डिग्री पारे में गिरावट आई थी।

ओलावृष्टि के साथ बारिश:-

राजस्थान में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, अजमेर और राजसमंद सहित कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, वहीं नागौर, सीकर, झुन्झुनूं में हल्की व मध्यम बारिश हुई।

इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40-50 किमी/घंटा रही। श्रीगंगानगर के पदमपुर में 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर में पोल गिरने और अजमेर में करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई।

12 जिलों में येलो अलर्ट:-

मौसम केन्द्र ने जयपुर, दौसा, अलवर, अजमेर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डीग, भीलवाड़ा, चूरू, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर सहित 19 जिलों में ऑरेंज और बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुन्झुनूं, करौली व सीकर सहित 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit