फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 04 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना की मयूर सेकेंडरी स्कूल के हाल ही में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित रिजल्ट में बच्चों के टॉप रहने पर शनिवार को स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संस्था निदेशक मूलचंद मुवाल ने बताया कि हाल में बोर्ड द्वारा घोषित रिजल्ट में स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम रहा। जिसमें स्कूल की पलक बधाला ने 96.67 प्रतिशत और भावेश सैनी ने 96.33 प्रतिशत अंत प्राप्त किए। साथ ही 20 से ज्यादा बच्चों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक अर्जित किए है ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। टॉपर्स के साथ पेरेंट्स का भी सम्मान किया। उन्होंने बताया कि यह परिणाम स्कूल स्टाफ और पेरेंट के सहयोग से प्राप्त हुआ है । इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया ।
सम्मान समारोह के बाद विजय रैली का भी आयोजन किया गया। साथ ही टॉपर्स के घर जाकर भी पेरेंट्स और टॉपर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पेरेंट्स की तरफ से सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
विजय रैली में बच्चों सहित शिक्षकों के कदम जमकर झूमे। इस अवसर हर्ष का माहौल बन गया।
खबर अपडेट होगी
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment