वीडियो न्यूज़ : भाजपा अध्यक्ष बोले - गहलोत साहब बड़े आदमी : भाजपा अध्यक्ष ने गहलोत के इंतजार शास्त्र पर दी प्रतिक्रिया, कहा - मन लगा रहे, व्यस्तता दिखाने के लिए सीरीज चला रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 04 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पिछले कुछ दिनों राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इंतजार शास्त्र के बहाने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर हमलावर है। वहीं उनके इस इंतजार शास्त्र पर पलटवार करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोर्चा संभाल रखा है।

पूर्व सीएम गहलोत के सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने  कहा कि अशोक गहलोत साहब बड़े आदमी है, व्यस्तता दिखाने के लिए सीरीज चला रहे हैं।

दरसल मदन राठौड़ जयपुर के भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान पूर्व सीएम के सोशल मीडिया अभियान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते समय ये बात कही  ।

राठौड़ ने कहा कि, " अशोक गहलोत साहब तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन अब उनके पास कोई काम नहीं है। मन लगा रहे, व्यस्तता दिखाने के लिए सीरीज चला रहे हैं। मनोरंजन का उनका एक सिस्टम है। मनोरंजन कर रहे हैं इसलिए वे सीरीज चला रहे हैं।"

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit