वीडियो न्यूज़ : सीकर के नए जिला कलेक्टर ने संभाला कार्यभार : कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा - सरकार की हर स्कीम का बेनिफिट हर आदमी को मिले, नशे की प्रवृति को दूर करेंगे

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 04 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

सीकर के नए कलेक्टर आशीष मोदी ने शनिवार दोपहर को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें सीकर एडीएम रतन कुमार ने कार्यभार ग्रहण करवाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि सरकार की जो भी स्कीम है उनका बेनिफिट हर आदमी को मिले। साथ ही जो भी लोगों की समस्या है उनका क्विकली और रेस्पॉन्सिव सॉल्यूशन हो। जो सभी ऑफिसर्स के साथ मिलकर टीमवर्क से ही पॉसिबल है।

सीकर में पदभार ग्रहण करने से पहले कलेक्टर आशीष मोदी ने खाटूश्याम मंदिर में दर्शन किए। जहां मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना करवाई।

कलेक्टर ने कहा कि सीकर एजुकेशन सिटी है। बड़ी संख्या में यहां पर दूसरे जिलों और राज्यों से स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए आते हैं। जब बच्चों का तैयारी का फेज होता है उस वक्त कई बार उन्हें इमोशनल स्ट्रेस होता है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह का सपोर्ट उन्हें चाहिए, वह नहीं मिल पाता। उस स्ट्रेस को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। जिससे कि यहां पर रहने वाले बच्चे और ज्यादा बेहतर पढ़ाई कर सकें। क्योंकि यदि वह डिस्ट्रेस रहेंगे तो और ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर सकेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि मैं खुद भी इस दौर से गुजर चुका हूं। ऐसे में मेरे खुद के एक्सपीरियंस और इस तरह की कंडीशन से गुजर चुके लोगों के साथ मिलकर बच्चों को एक अच्छा माहौल देने का प्रयास करेंगे।

नशा मुक्त सीकर :-

बढ़ते नशे और ट्रैफिक की समस्या को लेकर कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि इस तरह की समस्या एजुकेशन सिटी में अक्सर देखी जाती है। नशे की प्रवृत्ति को दूर करने के लिए टीम के साथ प्लानिंग करके उसका इंप्लीमेंट किया जाएगा। सरकार भी इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए फोकस के साथ काम कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit