सीकर में 37 केंद्रों पर एसआई भर्ती परीक्षा : सीकर में 24 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी, उड़नदस्ते, पुलिस और वीडियों टीम करेगी निगरानी

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 04 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की और से आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा 2025 कल से शुरू होगी ।  जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक दिन दो पारियों में परीक्षा आयोजित होगी।

सीकर जिला प्रशासन की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शनिवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं परीक्षा समन्वयक रतन कुमार स्वामी ने सीकर एसके कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिश - निर्देश दिए। 

एडीएम एवं परीक्षा समन्वयक रतन कुमार ने बताया कि एसआई प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन सीकर जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर 5 अप्रैल व 6 अप्रेल को दो पारियों में होगा। उन्होंने बताया कि सीकर जिले में 24 परीक्षा केंद्र सरकारी संस्थाओं में और 13 निजी संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सरकारी अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पारी की परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी और दूसरी पारी की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।

सीकर जिले में कुल 24 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत है तथा प्रत्येक पारी में 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान निरीक्षण एवं जांच के लिए 7 उडन दस्ता दलों का गठन किया गया है। इसके साथ ही 16 उप समन्वयक भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों में दो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर दो पुलिसकर्मी जिसमें एक महिला और एक पुरुष तैनात रहेंगे। अभ्यर्थी की संख्या अधिक होने पर पुलिसकर्मी भी अधिक लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो वीडियोग्राफर भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा की नकल की रोकथाम और अनुचित साधनों के प्रयोग की रोकथाम के लिए भी विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाए ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

एक घंटे पहले एंट्री :-

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक ही संबंधित परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा और वे किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं करें, क्योंकि परीक्षा के प्रति  राज्य सरकार काफी गंभीर है और इस संबंध में जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस की चाक- चौबंद व्यवस्था की है और परीक्षा पर एसओजी भी विशेष नजर रख रही है। परीक्षा समन्वयक रतन कुमार के निरीक्षण के दौरान परीक्षा से जुडे संबंधित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit