वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना की SMP स्कूल में टेलेंट हंट एग्जाम: उत्साहित बच्चे एग्जाम से डेढ़ घंटे पहले ही पहुंचे, एजुकेशन के बदलते ट्रेंड के साथ पेरेंट भी खुश, बोले - अनुशासन और संस्कार का अहम रोल

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 05 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना शहर के निकटवर्ती ग्राम कैरवाली में स्थित SMP स्कूल में रविवार को टेलेंट हंट एग्जाम का आयोजन किया गया । एग्जाम को लेकर बच्चों के साथ ही पेरेंट्स में भी उत्साह देखने को मिला

यह एग्जाम नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। एग्जाम के प्रति बच्चों में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ एग्जाम शुरू होने के 1 घंटे पहले ही स्कूल पहुंच गए।

स्कूल प्रधानाध्यापिका अनीता भास्कर ने बताया कि आज टेलेंट हंट एग्जाम का आयोजन किया गया। जिसके लिए 250 प्लस बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। वही 200 प्लस बच्चों की एग्जाम में उपस्थिति रही। एग्जाम में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चो के लिए छात्रवृत्ति रहेगी

इसके साथ ही एग्जाम में ओवरआल पहले, दुसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए ईनाम का प्रावधान है 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चो को स्कूल फीस में छुट का प्रावधान है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit