वीडियो न्यूज़ : सेल्फी का क्रेज हो सकता था जानलेवा : सेल्फी लेते समय महिला का मोबाइल गिरा ट्रेन के नीचे, बड़ा हादसा टला

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 05 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : महेंद्र सिंह खोखर 

देश में सेल्फी लेते समय घटित हादसों के बारे में आपने सुना होगा । इसके बावजूद लोग अपने जीवन की किम्मत इतनी सस्ती समझते है कि ऐसी हरकतों से बाज नही आ रहे । सेल्फी का क्रेज कहे या कोई मानसिक बीमारी । लगातार इसक मामले बढ़ रहे है ।

अब ताजा मामला किशनगढ़ रेनवाल के पास स्थित बधाल रेलवे स्टेशन का है। जहाँ चलती ट्रेन में बाहर निकलकर एक महिला को सेल्फी लेना जान लेवा साबित हो सकता था ।  गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया ।

जानकारी के अनुसार एक महिला रेवाड़ी मदार पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रही थी ।  किशनगढ़ रेनवाल के पास स्थित बधाल रेलवे स्टेशन से जब ट्रेन रवाना हुई तो महिला पाने फोन में रेलवे स्टेशन का नजारा कैद करने के लिए जैसे ही सेल्फी लेने लगी तो मोबाइल नीचे गिर गया । 

एक बारगी महिला मोबाइल को पकड़ने के लिए झुकी लेकिन मौजूद यात्रियों ने महिला को पकड लिया । जिससे बड़ा हादसा टल गया ।  फिर मौजूद अन्य यात्रियों ने ट्रेन की चैन खींचकर ट्रेन को रोककर मोबाइल निकाला गया ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit