फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 05 अप्रेल 2026
रिपोर्ट :एडिटर
सीकर में रविवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा दो पारियों में हुई। पहले दिन की पहली पारी सुबह 11 से शुरू हुई जो 1 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित हुई। दोनों पारियों में कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं परीक्षा समन्वयक रतन कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को एसआई भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। पहली पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई , जिसमें जिले के कुल 37 परीक्षा केन्द्रों पर पंजीकृत 11 हजार 995 अभ्यर्थियों में से 7 हजार 007 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 4 हजार 988 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहली पारी में उपस्थिति 58.42 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए एवं दूसरी पारी में 41.58 प्रतिशत अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार दूसरी पारी में पंजीकृत 11 हजार 995 अभ्यर्थियों में से 6 हजार 968 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 5 हजार 027 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दूसरी पारी में 58.09 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे एवं 41.91 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
कड़े प्रावधान :-
आरपीएससी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा में कोई कैंडिडेट नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 10 लाख रुपए से 10 करोड़ तक का जुर्माना और 10 साल की जेल की सजा होगी। यदि कोई कर्मचारी भी शामिल रहता है तो उसे भी यही सजा मिलेगी। इसके अलावा अगर कोई डमी कैंडिडेट को एग्जाम देते पकड़वाता है तो उसे 1 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment