वीडियो न्यूज़ : सीकर में SI भर्ती परीक्षा में दौड़ते हुए सेंटर पहुंचे अभ्यर्थी : महिलाओं की नोजपिन उतरवाई, देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिली, सीकर जिले में 37 परीक्षा केंद्र,

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 06 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  :किशोर सिंह लोचिब 

सीकर में आज दूसरे दिन भी राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। पहली पारी की परीक्षा 11:00 से 1:00 तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी पारी की परीक्षा 3:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले एंट्री बंद कर दी गई।

देरी से आने वाले अभ्यर्थी दौड़ लगाते हुए नजर आए।  एंट्री से पहले महिला अभ्यर्थियों की नोजपिन हटाई गई। साथ ही महिलाएं चुन्नी लगाकर आई थी उनकी चुन्नी हटवाई है।

Image

37 केन्द्र बनाए:-
परीक्षा के लिए सीकर जिले में कुल 37 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 2 दिन में 24000 अभ्यर्थी रजिस्टर है। पहले दिन 11995 अभ्यर्थी रजिस्टर थे। वही आज की परीक्षा में करीब 12 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है।

हर परीक्षा केंद्र पर दो वीडियोग्राफर नियुक्त किए गए हैं । इसके अलावा सात फ्लाइंग टीम बनाई गई है जो सेंटर पर जाकर जांच करेगी।

सख्त गाइडलाइन :-

आरपीएससी की ओर से इस बार सख्त गाइडलाइन जारी की गई है । आरपीएससी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा में कोई कैंडिडेट नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 10 लाख रुपए से 10 करोड़ तक का जुर्माना और 10 साल की जेल की सजा होगी। यदि कोई कर्मचारी भी शामिल रहता है तो उसे भी यही सजा मिलेगी। इसके अलावा अगर कोई डमी कैंडिडेट को एग्जाम देते पकड़वाता है तो उसे 1 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit