फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 06 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के पाटन में सोमवार को चारागाह भूमि से अवैध रास्ता निकाल कर परिवहन करने वालों के खिलाफ प्रशासन का पीला पंजा चला । यह कार्रवाई कोर्ट के दिए गए निर्णय की पालना में सोमवार को राजस्व प्रशासन ने की है । कोर्ट के आदेशानुसार राजस्व ग्राम मीना की नांगल में चारागाह भूमि के संरक्षण और अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए भारी वाहनों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
तीन स्थानों पर खोदे गए गहरे गड्ढे;-
सोमवार को तहसीलदार सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुँची। प्रशासन ने खसरा नम्बर 808/1, 948, 807, 149, 951/1156, 928, 928/1157 (किस्म चारागाह) के लीज क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए रास्ते में तीन अलग-अलग स्थानों पर गहरे गड्ढे खुदवाए।
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य चारागाह भूमि का रखरखाव करना और यहाँ से होने वाले अवैध परिवहन पर अंकुश लगाना है।
अवैध रास्तों पर पाबंदी :-
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चारागाह भूमि का उपयोग व्यावसायिक या भारी वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में संबंधित पक्षों को भविष्य में अवैध रास्ता नहीं बनाने के लिए कड़ाई से पाबंद किया गया है ।
राहत की बात:
भारी वाहनों को रोकने के बावजूद आम जनता और पशुओं के आवागमन के लिए पारंपरिक रास्ता सुचारू रूप से चालू रखा गया है ताकि ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो।
वृक्षारोपण के निर्देश:-
तहसीलदार ने ग्राम पंचायत को निर्देशित किया है कि इस चारागाह भूमि का उचित रखरखाव किया जाए और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यहाँ सघन वृक्षारोपण (पेड़ लगाने) का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
मौके पर मौजूद रही टीम:-
इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुभाष चन्द्र के साथ एएसआई (ASI) फतेहचन्द, पटवारी पवन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment