विधायक ने किया पशु अस्पताल का शिलान्यास : 46.50 लाख रुपए की लागत से बनेगा अस्पताल का भवन, ढाणी बाढ़ान को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर विधायक आभार जताया

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी, 07 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी के ग्राम ढाणी बाढ़ान में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने मंगलवार को राजकीय पशु अस्पताल भवन का शिलान्यास किया गया। इसी अवसर पर ढाणी बाढ़ान को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक आभार जताते हुए सम्मान किया ।

विधायक सहित अतिथियों ने विधिवत रूप से 46.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस राजकीय पशु चिकित्सालय भवन की आधारशिला रखी।

विधायक गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को समान प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक ने जोर देकर कहा कि क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब युवा शिक्षित होंगे और गांवों की सड़कें मजबूत होंगी।

उन्होंने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों में विशेष निवेश किया जा रहा है और खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में अब तक सर्वाधिक सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिससे गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि खेतड़ी में सैनिकों के लिए कैंटीन खुलने से पूर्व सैनिकों और जवानों को बड़ी राहत मिली है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit