वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में तेज हवाओ के साथ बारिश : ग्रामीण इलाकों में चने के आकार के चने गिरे, किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों के ख़राब होने की संभावना

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 07 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना क्षेत्र में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर जारी है। नीमकाथाना शहर समेत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आज सुबह से ही रुक-रुककर बारिश जारी । दोपहर में बारिश रुकी और फिर शाम को बारिश तेज हुई।

नीमकाथाना में शाम सवा सात बजे तेज हवाओ के साथ बारिश आई। करीब 10 मिनट तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रो में तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। आसमान में तेज बिजली की गर्जना के साथ बारिश हुई । इस दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई ।

बता दे कि सुबह से ही पूरे इलाके में घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। अचानक बदले मौसम के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई और लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा ।

दरअसल सोमवार शाम को नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने के बाद इलाके में मौसम का मिजाज बदल गया था। सोमवार शाम को सिरोही चला, सहित ग्रामीण क्षेत्रो में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। बूंदाबांदी के बाद रातभर हवा में ठंडक बनी रही और मंगलवार सुबह से फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।

बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात को बिजली गुल होने से लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा।

किसानों की बढ़ी चिंता :-
बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों खेतों में कई फसलें पककर तैयार हैं और कटाई का काम भी चल रहा है। ऐसे में लगातार बारिश होने से पकी हुई फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit