फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 08 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अब बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को दो बार मौका देने की व्यवस्था लागू की जा रही है, साथ ही विद्यार्थियों के नामों को अधिक सम्मानजनक बनाने पर भी काम हो रहा है।
सरकार का मानना है कि ये कदम छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ शिक्षा प्रणाली को अधिक संवेदनशील बनाएंगे, वहीं पेपर लीक और फर्जी तरीके से नौकरी पाने वालों पर सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
कोई दया भाव नही :-
दिलावर ने गलत तरीके से सरकारी नौकरी पाने वालों को लेकर कहा कि SOG इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हम किसी को छोड़ेंगे नहीं, हमारे यहां दया का भाव नहीं है। हम तो सौभाग्य से ऐसी जाति में पैदा हुए हैं, जहां दया का भाव होता ही नहीं है।
बुधवार को जयपुर शिक्षा संकुल में मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री दिलावर ने बताया कि राजस्थान में इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों ने सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में बड़ी संख्या सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की है।
सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन शानदार :-
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि भले ही शिक्षा विभाग मेरिट सूची जारी नहीं करता, लेकिन आंकड़ों के विश्लेषण में सरकारी स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment