वीडियो न्यूज़ : कांग्रेस प्रभारी का नागौर सांसद पर बड़ा तंज : नागौर कांग्रेस प्रभारी रमेश खंडेलवाल ने बेनीवाल को बताया ढोंगी, कहा - RLP का कोई जनाधार नही

फोटो  : फाइल फोटो 

नागौर , 08 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नागौर जिला कांग्रेस प्रभारी रमेश खंडेलवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है । खंडेलवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कोई जनाधार नही है ।उन्होंने कहा कि इसके एक - दो सदस्य जीत गए , जो कोई मायने नहीं रखता।  

दरसल नागौर जिला कांग्रेस प्रभारी रमेश खंडेलवाल मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते समय बोल रहे थे । खंडेलवाल ने कहा कि ये तो एक आदमी की पार्टी है ।  इसका कोई जनधार नही है ।  इसके एक - दो सदस्य  जीत गये जो कोई मायने नहीं रखता। इसलिए आप इसको पार्टी ना बोलो ।  ये तो समय के हिसाब से आपस में जब टूट-फूट होती है।  इसका फायदा उठाकर एक दो सदस्य निकाल लेते है ।

खंडेलवाल ने आरएलपी सुप्रीमो पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने किसानों का क्या भला किया है आज तक । उन्होंने कहा कि बेनीवाल मजदूरो और किसानों के नाम पर झूठा ढोंग करते है । लोगों ने उन्हें पह्चान लिया है ।

बता दे कि रमेश खंडेलवाल नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से बागी होकर वर्ष 2018 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ चुके है। जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और तीसरे स्थान रहे थे । 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit