फोटो : फाइल फोटो
झालावाड, 09 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं अपने आप के लिए कुछ नहीं कर सकी, तुम्हारे लिए क्या करूं। मेरा चला गया, मैं नहीं बचा सकी अपने आपको और तुम कह रहे हो कि आपका तो ठीक है, हमें बचा लीजिए। मैं कैसे बचाऊं?
दरसल पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुवार को झालावाड़ जिले के मनोहर थाना कस्बे से अपने बेटे और बारां सांसद दुष्यंत सिंह के साथ ‘जनसंवाद यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत की। सभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि आम लोगों के छोटे-मोटे काम लगातार चलते रहते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी को मकान नहीं मिल रहा, किसी की पेंशन अटक गई है और किसी का मुआवजा भी नहीं मिला है।
राजे ने बताया कि हाल ही में उन्हें कई लोग अपनी समस्याओं के साथ मिले। उन्होंने कहा कि कभी-कभी व्यक्ति अपने लिए कुछ नहीं कर पाता, और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण अपनी समस्याओं को भी हल नहीं कर पाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब चलता रहता है और परिवार और जिम्मेदारियों के चलते ऐसे हालात आम हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने आप के लिए कुछ नहीं कर सकी, तुम्हारे लिए क्या करूं। मेरा चला गया, मैं नहीं बचा सकी अपने आपको और तुम कह रहे हो कि आपका तो ठीक है, हमें बचा लीजिए। मैं कैसे बचाऊं?
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को झालावाड़ शहर को दो नई सौगातें देते हुए ऐतिहासिक गढ़ पैलेस स्थित राजकीय संग्रहालय में गागरोन दुर्ग गैलरी तथा गढ़ पैलेस के सामने निर्मित आकर्षक ‘सेल्फी पॉइंट’ का लोकार्पण किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment