फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 10 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में आज से तापमान बढ़ने लगेगा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोप का असर ख़त्म हो गया है। जिसकी वजह से आंधी बारिश का दौर भी ख़त्म हो गया है । अब तापमान अपना असर दिखायेगा ।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह में गर्मी तेज होने के साथ कुछ शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज होने का अनुमान जताया है। वहीं, 10-11 अप्रैल को कुछ जगह बादल छाने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और धूप रही। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment