फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 10 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के पाटन क्षेत्र के ग्राम हसामपुर में शहीद प्रमोद कुमार के बलिदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर अमर शहीद प्रमोद कुमार को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम में भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों ने शिरकत कर शहीद जवान को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और रक्त दाताओं का हौंसला अफजाई की।
कार्यक्रम में वीरांगना कविता सामोता ने अमर शहीद प्रमोद कुमार के परिवार जनों और रक्तदान करने वाले युवाओ का सम्मान किया ।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वीरांगना कविता सामोता ने कहा कि अमर शहीद प्रमोद कुमार ने अपना जीवन देश सेवा में समर्पित किया है । मैं उन्हें भाजपा और अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके बलिदान दिवस पर आज आयोजित रक्तदान शिविर में सहयोगी सभी रक्तदाताओं का मैं आभार अभिनंदन व्यक्त करती हूं । आप द्वारा दिया गया यह रक्त किसी के परिवार की खुशियों का कारण बनेगा जिससे आप उसे आशीर्वाद के हकदार बनेंगे जो वह परिवार आपको देगा ।
कार्यक्रम में सैकड़ो स्थानीय ग्राम निवासियों सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment