वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में कल मैराथन दौड़ का आयोजन : विजेता धावकों को तीन श्रेणियों में नगद ईनाम, पूर्व मंत्री की नीमकाथाना जिले के लोगों से अपील, सुबह 6 बजे शुरू होगी दौड़

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 11 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में रविवार 12 अप्रेल को सुबह 6 से स्वास्थ्य जन जागरूकता को लेकर मैराथन दौड का आयोजन किया जा रहा है । मैराथन दौड़ के आयोजक डॉ रवि जाखड और डॉ अनिल चौधरी है । दौड़ में विजेता धावकों को तीन श्रेणियों में नगद ईनाम प्रदान किये जायेंगे ।

मैराथन दौड़ कल सुबह 6 बजे जिला स्टेडियम से शुरू होगी । जो खेतडी मोड, शाहपुरा रोड, सुभाष मंडी, कपिल मंडी और जिला अस्पताल होते हुए नेहरू पार्क मे समापन होगा । जहाँ स्वास्थ्य जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा ।

मैराथन दौड़ के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई है । जिनमे सीनियर सिटीजन, यंगस्टर्स एवं महिलाए शामिल होंगी । तीनो श्रेणियों में विजेता धावको को 51 सौ, 21 सौ, 11 सौ रूपये का नकद ईनाम प्रदान किया जाएगा ।

पुर्व उर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने मैराथन दौड़ में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील है । पूर्व मंत्री ने कहा कि इस तरह का पहली बार आयोजन हो रहा है । जिसमे नीमकाथाना , खंडेला, खेतड़ी  और उदयपुरवाटी के लोगों को बड़ी संख्या में भाग लेना चाहिए  । 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit