फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 11 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा असम में वोटिंग के बाद जिले के खाटूश्यामजी में शनिवार को पहुंचे। हिमंत बिस्वा ने खाटूश्यामजी में स्थित बाबा श्याम के मंदिर में दर्शन कर देश की सुख समृद्धि की मंगलकामना की।
इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान व सेवक परिवार से प्रताप सिंह चौहान व नरेन्द्र सिंह चौहान ने असम मुख्यमंत्री को पूजा अर्चना करवाई तथा श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
बता दे कि असम में 9 अप्रेल को विधानसभा चुनाव के मतदान हुए हैं और 4 मई को मतगणना होगी। ऐसे में असम मुख्यमंत्री राजस्थान के दो प्रमुख तीर्थ स्थल खाटूधामजी व सालासर दर्शन यात्रा कर भगवान से जीत की मंगलकामना मांग रहे हैं। असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा दर्शन के पश्चात सालासर के लिए प्रस्थान कर गये।
इस दौरान नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, एसपी सीकर प्रवीण नायक नुनावत, एसडीम दांतारामगढ़ मोनिका सामोर, तहसीलदार शैलजा शेखावत, एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी राव आनन्द कुमार ने असम मुख्यमंत्री की अगवानी की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment