वीडियो न्यूज़ : टेलेंट हंट एग्जाम के विजेताओं का हुआ सम्मान : नीमकाथाना की सीरी एजुकेशन में हुआ सम्मान पहले स्थान पर रहे विजेता को मिला लेपटोप, पुरुस्कार पाकर खिले चेहरे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 12 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में रविवार को सीरी एजुकेशन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह का आयोजन 29 मार्च को आयोजित टेलेंट हंट एग्जाम के विजेताओं के सम्मान के लिए किया गया। 

सम्मान समारोह के लिए स्टूडेंट्स बहुत उत्साहित नजर आए। स्टूडेंट्स के साथ उनके पेरेंट्स भी साथ आए। सम्मान समारोह में सभी पेरेंट्स का भी सम्मान किया गया। सम्मान पाकर सभी स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे । 

सीरी एजुकेशन के संचालक नरेंद्र नटवाड़िया ने बताया कि टेलेंट हंट एग्जाम के प्रथम विजेता नीमकाथाना की कोहिनूर स्कूल के रिकी चौधरी रहे। उन्हें विजेता के रूप में डेल कंपनी का लैपटॉप प्रदान किया गया।

इसके साथ ही दूसरे और तीसरे स्थान के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही एग्जाम में पार्टिसिपेट करने वाले हर स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit