फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 13 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने सोमवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋण प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में आयुक्त शर्मा ने बैंकों को निर्देशित किया कि स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को शीघ्रता से ऋण स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे अपने व्यवसाय को पुनः सुदृढ़ कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने तथा प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने पर जोर दिया।
आयुक्त ने कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी बैंक समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें।
बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव साझा किए तथा ऋण वितरण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला परियोजना अधिकारी जगदीश सिंह जाखड़, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नंदलाल, नगर परिषद के सहायक कर्मचारी शोएब अली सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment