सीकर में होटल व्यवसायी को मिली धमकी : रोहित गोदारा गैंग के नाम से मिली धमकी, 2 करोड़ की फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 14 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के सरगोठ गांव के एक होटल व्यवसायी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी देने और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।  पीड़ित होटल व्यवसायी लालचंद यादव ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।   

रिपोर्ट के अनुसार, होटल व्यवसायी के मोबाइल पर पहले करीब 2 मिनट 53 सेकंड तक व्हाट्सएप कॉल की गई।   इसके बाद 42 सेकंड का एक वॉइस नोट भेजा गया, जिसमें खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए राहुल फतेहपुर के नाम से धमकी दी गई।   

जान से मारने की धमकी :-
वॉइस नोट में स्पष्ट रूप से 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।  घटना के बाद होटल व्यवसायी और उसके परिवार में भय का माहौल बन गया

दो करोड की व्यवस्था कर :-
पीड़ित ने बताया कि फोन उठाते ही मेरे को बोला की भाई लालचन्द बोल रहा है क्या, मैने कहा कि हां जी लालचन्द ही बोल रहा हूं। फिर उसने कहा कि मैं रोहित गोदारा गैंग से राहूल फतेहपुर बोल रहा हूं। दो करोड की फिरौती चाहिए। मैने कहा कि मेरे पास तो 2000 की ही व्यवस्था नही तो उसने बोला की तेरी होटल वगैरा सब यही धरी रह जायेगी। जान माल की सुरक्षा चाहता है तो दो करोड की व्यवस्था कर ले नही तो तुझे ओर तेरे घरवालो को नही छोडेगें। जान से मारेगें भाई तु कही भी चले जाना पैसे नही दिये ओर सेटलमेंट नहीं किया तो मार डालेगे।

पीड़ित ने तुरंत पुलिस की शरण लेते हुए मामला दर्ज कराया और अपनी सुरक्षा की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खाटूश्यामजी सदर थानाधिकारी अमित नागौरा को जांच सौंपी गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit