फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 15 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम चीपलाटा में संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रमाबाई भीमराव अंबेडकर संस्थान की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चेतराम सुरेला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया । वही विनोद मानोतिया-नीमावाली को महासचिव और सोहन लाल सुरेला, सायर मल वर्मा , छगन लाल बुनकर, रघुनाथ एवं बनवारी लाल मीणा को संरक्षक नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सुरेला, रामजीलाल लादिया और अशोक सुरेला, सुरेंद्र सुरेला का चयन किया गया है । वही मुकेश सुरेला, वसंत गंगवाल, पिंटू मानोतिया नीमावाली, राजेश सुरेला को सहायक सचिव और नंदकिशोर सुरेला कोषाध्यक्ष बनाया गया है । सुभाष चन्द सुरेला, पंकज सुरेला, विकास सुरेला, किरण देवी,मीना देवी, नरेंद्र कुमार सुरेला को कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment