फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना , 15 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में बुधवार को खेतड़ी रोड़ पर स्थित यूरो पब्लिक स्कूल ने हाल में नवोदय, सैनिक स्कूल सहित बोर्ड परीक्षा परिणाम में अव्वल बच्चो के घर घर जाकर बच्चे सहित पेरेंट्स का सम्मान किया ।
रैली में धीरके कदम :-
इस अवसर पर यूरो स्कूल की तरफ से एक सम्मान रैली का आयोजन किया गया । रैली का शुभारंभ स्कूल परिसर से हुआ, जो खेतड़ी रोड़, अभय कॉलोनी, गोडावास, जाखड कॉलोनी, माकड़ी बायपास, मावन्डा, कुशलपुरा, मावंडा कला, जीलो, झालरा , दयाल की नांगल , लाखा की नांगल होते हुए स्कूल परिसर पहुंची । रैली में डीजे की धुन पर बच्चो के साथ, स्कूल स्टाफ और पेरेंट्स से जमकर डांस किया ।
इस अवसर पर पेरेंट्स की तरफ से भी स्कूल के सभी बच्चों सहित स्टाफ की राजस्थानी संस्कृति के अनुसार आवभगत की गई। मावन्डा खुर्द सरपंच विनोद जाखड ने बताया कि आज पूरी ग्राम पंचायत के करीब 5 बच्चो का यूरो स्कूल से नवोदय, सैनिक सहित विभिन्न परीक्षाओं में चयन हुआ है । आज जो स्कूल परिवार द्वारा सम्मान किया गया है । न केवल पेरेंट्स का सम्मान है बल्कि पूरी ग्राम पंचायत का सम्मान है ।
स्कूल प्रधानाध्यपक विक्रम जाखड ने बताया कि गत वर्ष और इस वर्ष स्कूल के करीब दो दर्जन से भी ज्यादा बच्चों का सैनिक, नवोदय और बालिका सैनिक स्कूल में चयां हुआ है । इसी उपलक्ष में स्कूल परिवार द्वारा घर घर जाकर बच्चों और पेरेंट्स का सम्मान किय गया ।
स्कूल परिवार प्रतिवर्ष शानदार परीक्षा परिणाम दे रहा है । साथ ही विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से चयन भी दे रहा है । यह सब पेरेंट्स की वजह से संभव हो पाया है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment