डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में ANM ने किया सुसाइड : बॉयफ्रेंड डॉक्टर की शादी से थी नाराज, पुलिस ने डॉक्टर को लिया हिरासत में, हत्या का मामला दर्ज

फोटो  : फाइल फोटो 

उदयपुर, 16 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उदयपुर जिले में कानोड़ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) के डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में एक महिला एएनएम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।मृतका की पहचान सीखर निवासी अनिता मीणा के रूप में हुई है। अनिता राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ थी। उसका शव चिकित्सक सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी आवास की सीढ़ियों पर मिला।

पुलिस ने बताया कि एएनएम अनिता डॉ. सुरेन्द्र बिजारणिया पर शादी करने का दबाव बना रही थी। दिसंबर में डॉक्टर की शादी होने के बाद से वह उससे नाराज थी। फिलहाल पुलिस डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गले पर चोट के निशान:-

पुलिस के अनुसार मृतका के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, इससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। एफएसएल टीम ने पुलिस उपाधीक्षक की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। परिजनों ने डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit