फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 16 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में बलेश्वर में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलेश्वर में ड्रेस वितरण और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम भामाशाह सुवालाल जाखड़ के सौजन्य से आयोजित हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रमोद बाजोर रहे । वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व जिला प्रमुख दाताराम गुर्जर, दरीबा PEEO श्योराम सैनी रहे ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रमोद बाजोर, भामाशाह सुवालाल जाखड़ और विद्यालय प्रधानाचार्य लक्षमण राम सैनी द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमे "इन्द्राणी थारी भरी मटकियां , हिलोरा लेती .." पपीता के एकल नृत्य ने अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चो ने अपनी शानदार प्रस्तुति से न केवल सबका दिल जीता, बल्कि भारतीय कला परंपरा का एक जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया। इस शानदार प्रस्तुति में महिला शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है ।
11 हजार रुपए का नगद इनाम :-
विद्यालय प्रधानाचार्य लक्षमण राम सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन भामाशाह सुवालाल जाखड़ के सहयोग से हुआ है । भामाशाह द्वारा इस वर्ष 12 वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की छात्रा आशा गुर्जर को 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 11 हजार नगद रुपए और एक हाथ घड़ी उपहार के रूप में प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 10 वीं और 12 बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 11 सौ - 11 सौ नगद रुपए और एक एक हाथ घड़ी प्रदान कर सम्मान किया गया । साथ ही सभी बच्चो को भामाशाह द्वारा ही स्कूल ड्रेस और स्टेशनरी वितरित की गई ।
भामाशाह परिवार का सम्मान :-
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सहित स्टाफ द्वारा भामाशाह के परिवार का सम्मान किया गया । जिसके लिए भामाशाह सुवालाल जाखड ने विद्यालय परिवार का आभार जताया । साथ में भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोषा दिलाया ।
विद्यालय शिफ्ट करने की मांग :-
इस अवसर पर ग्रामीणों और विद्यालय परिवार द्वारा बंदरो की समस्या के चलते विद्यालय को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग । जिसमे पास ही में एक जगह की चर्चा की गई । जिस पर मुख्य अतिथि प्रमोद बाजोर ने अपने संबोधन के दौरान उचित समाधान का भरोषा दिलाया ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment