फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 17 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने देर रात को पाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डोकन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता, पंचायती राज विभाग, पशुपालन, राजस्व, कृषि विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की स्टालों का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
57 प्रकरण आए :-
चौपाल में पेयजल, विद्युत, सड़क, अतिक्रमण, सामाजिक न्याय, पंचायती राज, आदि विभागों से संबंधित 57 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने सभी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलेक्टर ने सदर थाना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए तथा आमजन को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, एसडीएम राजवीर यादव, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, विकास अधिकारी सहित जिला व उपखंड स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment