फोटो : फाइल फोटो
अजमेर , 17 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
अजमेर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और शराब कारोबारी को गोदारा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए राहुल फतेहपुर के नाम से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है । मामला 16 अप्रैल को शाम 4.30 बजे का है। मामले में पीड़ित जितेंद्र रंगवानी ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में शिकायत दी है।
थाने में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, वह शराब का व्यवसाय करता है। अजमेर में उसके चार शराब के ठेके हैं। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई है और कॉल की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है।
'रूलानिया हत्याकांड' जैसा हश्र करने की चेतावनी:-
बदमाशों ने धमकी भरे लहजे में रंगवानी से कहा कि अगर उन्होंने दो करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उनका अंजाम भी कुचामन के रूलानिया हत्याकांड जैसा होगा। वॉइस मैसेज में बदमाशों ने बेहद शातिर अंदाज में बात की।
मैसेज में पहले हाल-चाल पूछे गए और फिर कहा गया, फोन काटना महंगा पड़ेगा। फोन नहीं उठाने पर ऐसा न हो कि तेरा फोन कोई और उठाए तेरी जगह। इस धमकी से स्पष्ट था कि बदमाश रंगवानी की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। रंगवानी ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस प्रशासन से संपर्क किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment