फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी, 17 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खेतड़ी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के केसीसी प्लांट में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंस्ट्रक्ट प्लांट में कार्यरत एक ठेका कर्मचारी की करीब 100 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (43) निवासी बनवास के रूप में हुई है, जो रिलैक्स मैकेनिकल एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत कार्यरत था। हादसा उस समय हुआ जब वह प्लांट में टीन शेड लगाने का कार्य कर रहा था।
इसी दौरान वह ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक का शव केसीसी अस्पताल में रखवाया गया है।
सूचना मिलते ही खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे परिवार में दो बेटों को छोड़ गया है, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं।
हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment