फोटो : फाइल फोटो
उदयपुरवाटी , 17 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उपखंड क्षेत्र में काटली नदी के जल स्रोतों की रक्षा और सीमांकन की मांग को लेकर सरस्वती रूरल एंड अरबन डवलपमेंट सोसायटी के लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उदयपुरवाटी खंड में सुकली नदी, जहाज मावता, मोजिडा नाला, सांका वाला नाला, जोधपुरा नाला, सोकली नदी सराय और साटिण्डा नाला सहित सभी जल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
इस ज्ञापन पर सतीश मिश्रा छापोली, धर्मवीर यादव मंडावरा, दीपक मीणा बाघोली, करण तेतरवाल पापड़ा, धन सिंह कश्यप कीरपुरा, मोहर सिंह ककराना, एडवोकेट हरलाल सैनी, रविन्द्र सिंह, एडवोकेट मेघराज सैनी, एडवोकेट श्रवण कुमार, एडवोकेट रणवीर सिंह, एडवोकेट रामजीवन गुप्ता, बनवारी कुमावत धोलाखेड़ा, मदन खैरवा धोलाखेड़ा, प्रभुदयाल और बृजमोहन सैनी सहित कई काटली समर्थकों के हस्ताक्षर हैं।
काटली नदी बचाओ अभियान के संयोजक सुभाष कश्यप ने बताया कि सिंधु जल को काटली में लाने और नदी को पुनर्जीवित करने की मांग को लेकर शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment