वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में नानी बाई को मायरो कथा समापन : मंडोली ओम शिव गोरक्ष गौशाला में हुआ सात दिवसीय संगीतमय नानी बाई को मायरो कथा का आयोजन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 17 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में ओम शिव गोरक्ष गौशाला मंडोली मे चल रही सात दिवसीय संगीतमय नानी बाई को मायरो कथा का भंडारे के साथ समापन हुआ । सातवें दिवस पर आयोजित कथा में कथावाचक रणवीर भाई व कथा सह गायिका मंजू कुमावत ने आज के प्रसंग में भगवान राधा कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई व भगवान द्वारा नानी बाई को बड़े धूम धाम से 56 करोड़ का मायरा भरा गया । इस दौरान श्रद्धालु  झूम उठे और   पुष्प वर्षा व टॉफियों की वर्षा की । 

कथा में आज नीमकाथाना क्षेत्र के आस पास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे । कथावाचक रणवीर भाई ने पर्यावरण संरक्षण, खेतों में रासायनिक उर्वरकों की जगह गाय का गोबर डालने की सलाह दी । जिससे शरीर में अनाज के माध्यम से जहर नहीं जाए । इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की बात कही।  क्योंकि इनको गाय माता खा जाती है जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है । उन्होंने कहा कि जन्मदिन आदि कार्यक्रम पर मोमबत्ती केक ना लाकर गायों की सेवा करके मनाए।

इस कथा में सैकड़ों की संख्या में गौ भगतो ने कथा व भजनों का आनंद उठाया। कथा के समापन पर भामाशाहो ने गायों के लिए गुड, अनाज व पेसो का दान किया ।

अवध बिहारी दास  महाराज घुघाड़ी धाम ने भी श्रद्धालुओं को आर्शिवचन सुनाए तथा मंगलगिरि महाराज मंडोली ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया । कथावाचक रणवीर भाई ने सभी श्रद्धालुओं को हर माह 100 रुपए गाय के नाम से निकालने व प्रतिदिन थोड़ा थोड़ा अनाज निकालकर गौ सेवा में भिजवाने की बात कही ।

गौशाला समिति व महाराज ने आए हुए भामाशाहों व मेहमानों का दुपट्टा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के भंडारे की व्यवस्था चौधरी ओमवीर पलवल द्वारा की गई है, जो गौशाला के संस्थापक महादेव नाथ के शिष्य है।  इस दौरान समस्त कार्यकारिणी, सैकड़ों गौ भगत व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit