नीमकाथाना के चला की सरिता को RAS में 419वीं रैंक : RAS भर्ती परीक्षा में पुरानाबास के प्रकाश ओला की 180वीं रैंक, भूदोली के सोनू सिंह की आई 488वीं रैंक

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 18 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना इलाके की चला निवासी सरिता चौधरी ने RAS भर्ती परीक्षा में 419वीं रैंक हासिल की है। सरिता का यह तीसरा प्रयास था। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली सरिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार सफलता हासिल की।

सरिता ने कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरिता ने अपने तीसरे अटेंप्ट में 419वीं रैंक हासिल की है।

उनके पिता प्रभु दयाल खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाली सरिता के 6 भाई-बहन भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जिससे परिवार में एज्युकेशन और कॉम्पिटिशन का माहौल है। परिवार के रघुनाथ जाट, संतरा देवी सहित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।

इसके साथ ही भूदोली के सोनू सिंह ने 488वीं रैंक प्राप्त की है। सोनू सिंह ने 2023 में 719वीं रेंक हासिल की थी। वे अभी आर्मी में सेवाए दे रहे हैं। पुवही रानाबास पंचायत के बरसुवाला निवासी प्रकाश ओला ने RAS-2024 परीक्षा में 180वीं रैंक हासिल की है। प्रकाश पहले भी 6 बार RAS में चयनित हो चुके है। वर्तमान में वे कस्टम अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

क्षेत्र के आशीष सुधाकर ने 661वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले आशीष का RAS 2023 में भी चयन हुआ था। वर्तमान में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में DSP पद पर ट्रेनी के रूप में जयपुर में कार्यरत हैं। इसके अलावा वे राजकीय कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रहते हुए शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit