डॉ. ऐश्वर्या कंवर बनीं RAS में ‘विमेन टॉपर’ : पेशेवर डॉक्टर ऐश्वर्या कंवर ने आरएएस भर्ती 2024 में हासिल की पूरे प्रदेश में छठी रैंक, पिछली बार आई थी 145वीं रैंक

फोटो  : फाइल फोटो 

बीकानेर , 18 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शनिवार को आरएएस 2024 का परिणाम घोषित कर दिया जिसमे महिला केटेगरी में डॉ. ऐश्वर्या कंवर को पहली रैंक मिली है । बीकानेर जिले की नोखा तहसील के एक छोटे से गाँव मोरखाना की रहने वाली डॉ. ऐश्वर्या ने अपनी मेधा और कड़ी मेहनत के दम पर टॉप-10 की सूची में जगह बनाई है। उन्होंने मेरिट लिस्ट में 6ठा स्थान (Rank 6) हासिल किया है, जो महिला अभ्यर्थियों की श्रेणी में पूरे राजस्थान में प्रथम है।

महिलाओं में नंबर-1:-

आरएएस 2024 के परीक्षा परिणाम में शीर्ष 5 स्थानों पर पुरुष उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया, लेकिन उसके तुरंत बाद छठी रैंक पर डॉ. ऐश्वर्या कंवर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर महिला शक्ति का लोहा मनवाया। डॉ. ऐश्वर्या की यह सफलता उन सभी कामकाजी महिलाओं के लिए एक मिसाल है जो अपने करियर के साथ बड़े सपनों को हकीकत में बदलना चाहती हैं।

पिछली बार 145वीं रैंक :-

डॉ. ऐश्वर्या के लिए यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है। यह उनके निरंतर सुधार और अटूट धैर्य का परिणाम है। पिछली परीक्षा में ऐश्वर्या ने 145वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कमियों को दूर करते हुए इस बार 'लंबी छलांग' लगाई और प्रदेश के टॉप-6 में शामिल होकर सबको चौंका दिया।

एयरफोर्स रिटायर्ड सार्जेंट की 'लाड़ली':-

ऐश्वर्या की सफलता के पीछे उनके परिवार का मजबूत समर्थन रहा है। उनके पिता ओंकार सिंह भाटी भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) से रिटायर्ड सार्जेंट हैं और वर्तमान में शिक्षा निदेशालय बीकानेर में अनुसंधान अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। माँ चांद कंवर ने भी ऐश्वर्या के सपनों को हमेशा उड़ान दी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit