फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 18 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
पाटन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमकाथाना व पाटन के संयुक्त तत्वावधान में “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, ताकि आमजन की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विधायक मोदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी साबित होगा।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती के लिए विभिन्न सुझाव भी रखे गए। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और संगठन विस्तार को लेकर विचार साझा किए। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में गांव-गांव और वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जी.एल. घसिया, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव सहित कांताप्रसाद शर्मा, श्रीराम यादव, कैलाश स्वामी, महेंद्र गुर्जर, दिनेश यादव, मुकेश मीणा (राजपुरा), मालाराम गुर्जर, रामजीलाल सैनी, सुरेश यादव, गोपाल सैनी, कृष्ण सैनी, शकील खान, सुरेंद्र शर्मा, रामेश्वर सैनी, डी.पी. यादव, संजू यादव, बलवीर वर्मा, महावीर गुर्जर, सतीश खरबास एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment