फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 18 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
बहुजन समाज पार्टी के सीकर लोकसभा क्षेत्र जोन इंचार्ज एडवोकेट अमर सिंह बंशीवाल 23 अप्रैल 2026 को विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना के दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर नीमकाथाना बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई।
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि विधानसभा स्तरीय संगठन की समीक्षा कर संगठन को मजबूत किया जायेगा एवं कार्यकर्ताओं को कैडर कैम्प के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इसी उपलक्ष में नीमकाथाना के निजी होटल में विधानसभा पधाधिकारियो की मीटिंग बुलाई गई । बैठक में निर्णय लिया गया 23 अप्रैल 2026 को नीमकाथाना में मुख्य अतिथि एडवोकेट अमर सिंह बंशीवाल के दिशा निर्देशों पर विधानसभा स्तरीय संगठन की समीक्षा कर संगठन को मजबूत किया जायेगा।
सैनी ने बताया कि विधानसभा कार्यकारिणी को अब पुरे नीमकाथाना विधानसभा के बूथ व सेक्टर बनाने के साथ युवाओ को आगे लाना होगा और उन्हें बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैम्प देकर उन्हें आगे बढ़ाना होगा ।
विधानसभा अध्यक्ष मोजी राम वर्मा ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी अपना कुटुंब बढ़ाने का काम कर रही है। विधानसभा कार्यकारिणी में युवाओ के साथ साथ सभी समाज को जोड़ा जाएगा। आगामी चुनावो में नीमकाथाना विधानसभा के पंचायत राज चुनावो व नगर निकाय चुनावों में बसपा परचम लहराने का काम करेगी ।
इस दौरान जिला प्रभारी रामावतार मोखरिया, विधानसभा प्रभारी बनवारी खंडेलवाल और राम चन्द्र सैनी , सतपाल भारती, रामेश्वर लाल वर्मा, रामबक्स वर्मा, अशोक सैनी, रामसिंह सैनी, राजेश सैनी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment