फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 19 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के पिलानी के झेरली गांव में स्थित एक गोशाला में शनिवार रात को सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 4 से 5 गायें जिंदा जल गईं। साथ ही आगे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।
जानकारी के अनुसार, गोशाला में रहने वाला परिवार रसोई में खाना बना रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। परिवार ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रसोई की छत लकड़ी की बल्लियों से बनी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थिति गंभीर बनने पर ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी।सूचना मिलने पर पिलानी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
सूचना पर हिंदू क्रांति सेना के विकास डूमोली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गायों को बचाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी भयंकर थी कि 4 से 5 गायें पूरी तरह झुलस गईं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment