वीडियो न्यूज़ : पूर्व सीएम गहलोत का केंद्र पर पलटवार : गहलोत ने केंद्र को दी चुनौती, कहा - देश में लोकसभा भंग कर चुनाव करवाकर इस मुद्दे पर नया बहुमत मांगना चाहिए

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 19 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल लोकसभा से पास नही होने पर शनिवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया । जिसमे प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्ष ने महिलाओं का हक़ छिनने का कार्य किया है

प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को लोकसभा भंग कर चुनाव करवाकर इस मुद्दे पर नया बहुमत मांगना चाहिए, ताकि मालूम चल सके कि महिलाए किस्से नाराज है

गहलोत ने कहा कि जिस तरह कहा कि देशभर की महिलाएं कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों को कड़ा जवाब देंगी एवं सबक सिखाएंगी। यदि उन्हें अपनी बात पर इतना भरोसा है तो उन्हें इसी मुद्दे पर लोकसभा भंग कर देश में चुनाव करवा कर इस मुद्दे पर नया बहुमत मांगना चाहिए।

गहलोत ने आगे कहा कि 2026 की जातिगत जनगणना की बजाय 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना ओबीसी महिलाओं के हक को लूटने जैसा था क्योंकि 2026 की जनगणना के बाद देश में ओबीसी की संख्या पता चलेगी और उनके लिए भी आरक्षण मिल सकेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल एवं तमिलनाडू के चुनावों के बीच इस तरह का संबोधन आचार संहिता का उल्लंघन है परन्तु चुनाव आयोग भाजपा का चुनाव विभाग बन गया है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit