फोटो : फाइल फोटो
अजमेर , 19 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
अजमेर में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई और खाई में गिर गई।
हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। हादसे के बाद सभी लोगों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि अजमेर से पुष्कर की ओर जाते समय सांझीसर से थोड़ा आगे यह हादसा हुआ है। बस अचानक मेन रोड से खाई में उतर गई और करीब 200 फीट नीचे आकर पेड़ और झाड़ियों में फंस गई।
सभी घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से हादसे में पूजा (28) पत्नी विजय सिंह गुर्जर और विमला देवी (50) पत्नी ओम प्रकाश गुर्जर की मौत हो गई। दोनों अजमेर की रहने वाली थीं। वहीं एक घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment