वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में युवक ने की घर में तोड़फोड़ : पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, घर में तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप, युवक हुआ फरार

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 19 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 17 में एक युवक द्वारा शराब के नशे में एक मकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है । इतना ही नही युवक ने महिलाओं से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी । घटना देर रात की है ।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, लोगों से जानकारी ली  और मामले की जांच शुरू कर दी ।

जानकारी के अनुसार पीड़ित मुकेश कुमार पटवारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है  । शिकायत के अनुसार उनके मोहल्ले के ही रहने वाला चंदू शर्मा जो आए दिन मोहल्ले में शराब पीकर लोगों से बदतमीजी करता है । देर रात को उनके घर में घुसकर बड़े-बड़े पत्थर से और लाठियां से घर में तोड़फोड़ की ।

महिलाओं के साथ अभद्रता की:-
पीड़ित ने बताया कि युवक यही नही रुका । युवक ने शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी । उन्होंने बताया कि युवक ने घर में चोरी करने का भी प्रयास किया ।

शोर शराबा सुनकर जब परिवार के लोग सभी आ गए और मोहल्ले के लोग आए तो बदमाश युवक वहां से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच  शुरू कर दी है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit