फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 19 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है । एक नकाबपोश बदमाश ने शहर के खेतड़ी मोड़ स्थित गिरिराज टॉवर के सामने बनी मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । युवक टॉवर में स्थित दुकान में घुसकर iPhone 13 और गल्ले से करीब 10,000 लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार दुकानदार गोपाल सैनी सुबह दुकान खोलकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान युवक मुंह पर तौलिया बांधकर दो बार दुकान के सामने से गुजरा। जैसे ही दुकानदार बाहर की सफाई में व्यस्त हुआ, युवक मौका पाकर दुकान के अंदर घुस गया। उसने पहले गल्ले में हाथ डालकर नकदी निकाली, इसके बाद रैक में रखा iPhone 13 उठाया और पास की गली से भाग निकला।
घटना के बारे में तब पता चला जब कुछ देर बाद दुकानदार अंदर आया तो फोन गायब मिला और गल्ला खुला मिला । इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देता नजर आया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वही दुकानदार गोपाल सैनी ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचे और थाने में मामला दर्ज करवाया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment