चलते ट्रक की फटी डीजल टंकी. लगी आग : ट्रक ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, सोप स्टोन पाउडर भरा ट्रक उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रहा था

फोटो  : फाइल फोटो 

उदयपुर , 20 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उदयपुर में एक चलते ट्रक की डीजल की टंकी फट गई, जिसके बाद आग लग गई । ट्रक चारों तरफ से आग से घिर गया। ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रहा था। उसमे सोप स्टोन पाउडर भरा हुआ था । पीपली-अ गांव में पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हुआ ।

 प्रत्यक्षदर्शी पेट्रोल पंप कर्मचारी मोड सिंह ने बताया कि ट्रक आकर जैसे ही पंप के सामने रुका तो तेज आग की लपटें दिखाई दीं। ड्राइवर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार ट्रक पूरी तरह जल गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पीपली-अ स्थित नेशनल हाईवे-48 पर हादसा हुआ।

सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस के एएसआई अनिल मीणा, कांस्टेबल अनुज, राजेश पाटीदार पहुंचे और ट्रैफिक बंद कराया। पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद ट्रैफिक बहाल किया गया।

जांच में सामने आया कि ट्रक के डीजल की टंकी फटने की वजह से अचानक आग लगी थी, लेकिन टंकी क्यों फटी, यह पता नहीं चल पाया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit